जिसकी देखरेख में अब खुलेआम सट्टा, धन उगाही, शराब के अड्डे चल रहे है, अपराध रोज बढ़ रहा है



हावड़ा, 10 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी हावड़ा सदर जिला द्वारा आज सुबह 11 बजे बेलिलियस रोड स्थित खुफिया विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। जिला अध्यक्ष सुरजीत साहा, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष उमेश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष देबंजल चटर्जी, अम्बूज शर्मा, जिला महासचिव बिनय अग्रवाल, नबो कुमार दे, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दुर्गावती सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचनंतल्ला के जिला कार्यालय से एक पदयात्रा निकाली जिसमें बताया गया कि तृणमूल के दबाव में आकर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार और उन्हें झूठे मामले में फसाने के खिलाफ नारेबाजी की गयी तथा पुलिस कार्यालय पहुँचते ही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों की चूड़ियां उतार कर पुलिस को दिखाया और नारा लगाया कि "पुलिस सुनो एक काम करो चूड़ी पहन कर डांस करो"।

बताया गया कि विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बाली जगाछा ब्लाक के एक ग्राम सभा उम्मीदवार अनिल रज्जक की गिरफ्तारी है, जिसे दो दिन पूर्व पुलिस ने हावड़ा के मुखराम कनोड़िया रोड से गिरफ्तार किया जब वो झंडा लेने वहा आया था। आरोप लगाया गया कि उसे खुफिया विभाग ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर उसे बेरहमी से मारा जिससे उसकी हाथ की हड्डी टूट गयी। भाजपा का उम्मीदवार बनने के बाद से ही उसे लगातार धमकी मिल रही थी और उसे स्थानीय निश्चिन्दा थाना से झूठा मामला कर इलाका बदर किया गया है और नामांकन वापस नहीं लेने का ये नतीजा है।

विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र जैन, बबिता जैन, अमरजीत सिंह, बद्री नारायण सिंह, योगेश सिंह, अवधेश साव, आनंद सोनकर, बिनोद जयसवाल, बिमल प्रसाद सहित सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने पुलिस पर तृणमूल की गुलामी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये वही हावड़ा की सिटी पुलिस है जिसकी देखरेख में अब खुलेआम सट्टा, शराब के अड्डे चल रहे है, अपराध रोज बढ़ रहा है, पुलिस अपराध पर काम कम और धन उगाही पर ज्यादा ध्यान दे रही है। अनिल रजक की गलत तरीके से गिरफ्तारी और उसकी हिरासत में पिटाई के मामले को मानवाधिकार आयोग ले जाएंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2604