---प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता, 12 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल अम्बरीश राय का 4 वां जन्म दिवस उत्तर 24 परगना के अंतर्गत पड़ने वाले बैरकपुर के कठलिया स्थित उदयन होम में छात्र-छात्राओं के साथ मनाया गया। उदयन होम की छात्र-छात्राओं ने शहीद अम्बरीश राय के चित्र के सामने केक काटकर तथा इस दौरान वहां उपस्थित रहें अतिथियों ने शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन चढ़ाकर उन्हें स्वरांजलि और भावांजलि अर्पित करते हुए उनका जन्म दिवस मनाया।
इस मौके पर कर्नल रेक्सन और कर्नल जयदीप पटियाल की धर्मपत्नी सुजाता और रेणु के अलावा उदयन होम के निदेशक दीपक साहू, सदस्य जेफ्री समेत अन्य कर्मचारियों के साथ, कृष्ण मोहन कुमार, रानी कुमार, कृष्णा मुखर्जी, टीटागढ़ थाना के ओ•सी• ए• चौधरी ने भी शहीद राय को याद करते हुए उन्हें माल्यार्पण किया। इसके अलावा उदयन के अधीक्षक जयन्त सामदार ने शहीद अम्बरीश राय की शहादत पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं में अल्पाहार के तौर पर केक व ठण्डे पेय के वितरण के साथ ही तकरीबन ढ़ाई सौ छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन परिवेशन शहीद की पत्नी ज्योत्सना राय द्वारा किया गया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भोला शंकर तिवारी, उषा तिवारी, बसुधा श्री, रचना श्री शर्मा, सुजीत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ• आनंद पाण्डेय उपस्थित रहें। बता दें कि 06 जून 2016 को सियाचीन सीमा पर तैनाती के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल राय शहीद हुए थें। उसके बाद से ही प्रतिवर्ष इस होम में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल राय का जन्म दिन मनाया जाता है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2625