वी आर स्पेशल



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 13 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोलकाता की ज्योति सप्रू और आसिफ इकबाल ने विशेष बच्चों को लेकर एक संगीतमयी वीडियो का निर्माण किया है, जिसमें बताया गया है कि खास तरह के बच्चे सामान्य बच्चों की तरह भले ही नहीं हों, लेकिन वे विशेष होते हैं। ऐसे बच्चों में ऐसे-ऐसे गुण होते हैं जो सामान्य बच्चों में नहीं होते।

कोलकाता प्रेस क्लब में शनिवार को इसकी विशेष प्रस्तुति के दौरान उन्होंने बताया कि दुनिया में हिंसा, नफरत और जंग जारी है। हम बच्चों के माध्यम से जंग बंद करने और प्यार - भाईचारे का संदेश फैलाना चाहते हैं। दुनिया के लोग भी ऐसे बच्चों के बारे में जागरुक हों क्योंकि हम इंसानियत भूलते जा रहे हैं जबकि विशेष बच्चे हमें इंसानियत का सबक सिखाते हैं। उनके लिए लोगों में भेदभाव नहीं देखा जाता है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2633