हावड़ा की लड़की रही अव्वल व जीते 2 गोल्ड मेडल



हावड़ा, 28 जुलाई। हावड़ा के जोला पाड़ा मस्जिद लेन की रहने वाली लड़की रुकाया परवीन ने आसनसोल के इंडोर स्टेडियम में गत 27 अगस्त को आयोजित तीसरे ऑल बंगाल ओपन स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड मेडल जीत कर चैम्पियनशिप में अव्वल रही। उन्होने काटा-तकनीकी में एक गोल्ड व कुमीटी-फाइट में दूसरा गोल्ड जीता। ज्ञात हो कि रुकाया परवीन एकेडेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स हावड़ा से कराटे सीख रही है व इनके चीफ़ इनस्ट्रक्टर हैदर अली “राजा” (5थ डन ब्लैक बेल्ट) व इनस्ट्रक्टर अशरफ़ वारसी (4थ डन ब्लैक बेल्ट) रहे है।


एकेडेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स हावड़ा के चीफ़ इनस्ट्रक्टर हैदर अली “राजा” ने बताया कि रुकाया परवीन हावड़ा मारिया’स डे स्कूल की छात्रा है। इसकी पढ़ाई, खेल व अन्य सभी खर्चे की ज़िम्मेदारी इसके मामा परवेज़ आलम उठाते हैं। ओपन स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। रुकाया परवीन के प्रदर्शन से हम लोग काफी खुश हैं। मैं आपको यह भी बताना चाहूँगा कि हम लोग विशेष कर लड़कियों के लिए निःशुल्क कराटे क्लास करवाते है ताकि आत्मा-रक्षा के गुणों की जानकारी से वह परिपूर्ण रहे व अपना खयाल रख सके।

https://www.indiainside.org/post.php?id=265