---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी, 20 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
काशी : तत्कालीन राजग सरकार ने वर्ष 1998 में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भगवान अवधुतराम आश्रम के पास पड़ाव, रामनगर आदि क्षेत्रों की जनता की सुगम रेल यातायात के लिए नेक पहल करके बाबा भगवान राम हाल्ट का उद्घाटन तत्कालीन रेलमंत्री नीतिश कुमार के आतिथ्य और वाराणसी के तत्कालीन सांसद स्व• शंकरप्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था।
उसके बाद कुछ वर्ष चलने के पश्चात यह बंद भी हो गया। इसके बाद फिर राजग की सरकार फिर दो बार सप्रंग की सरकार गुजर गई और अब यह मोदी सरकार के चार वर्ष गुजरने को है बावजूद इस हाल्ट का दिन नहीं लौट पाया। स्थानीय बुज़ुर्ग जयराम पटेल का कहना है कि जब यह हाल्ट खुला तो क्षेत्र के लोगों को सुगम रेल यातायात का लाभ मिला। लेकिन मात्र 6 माह चलने के बाद पता नहीं क्यों इस हाल्ट को बंद कर दिया गया। जिसके कारण इस क्षेत्र के लोग रेल यातायात से महरुम हो गये। इसके बाद देश में चार बार सरकार बनी 20 वर्ष गुजर भी गये लेकिन किसी ने अवधूत भगवान राम हाल्ट फिर से चालू कराने की जहमत नहीं उठाया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2707