27वें पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गाँधी



हावड़ा, 21 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतवर्ष के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गाँधी को उनके 27वें पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 59 से तृणमूल कांग्रेस पार्षद रियाज अहमद के नेतृत्व में 59 नम्बर वार्ड तृणमूल कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय धव्ज फहराया गया। तत्पश्चात स्व• राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। वहीं पार्षद रियाज अहमद ने अपने संबोधन में राजीव गाँधी द्वारा देश के प्रति समर्पित कार्यों को सबके समक्ष रखा। उन्होंने यह भी बताया कि महात्मा गाँधी के बाद वे ही थे जिन्होंने भारत के अधिकांश ग्रामों का दौरा गिया था।

कार्यक्रम में अशफाक अहमद, सत्येन्द्र सिंह, अख्तर मास्टर, रज़िया बानो, सुनिल कुमार सिंह, मोहम्मद वकील सहित अधिक संख्या में तृणमूल कांग्रेस कर्मियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के बाद हुआ।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2710