---प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता, 23 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
कोलकाता महानगर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिने पहुंचे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के वृन्दावन धाम उपाध्यक्ष आचार्य पं• रामविलास चतुर्वेदी ने राज्य की मौजूदा हिंसात्मक सियासत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां धार्मिक भेदभाव के जरिए सियासी गणित को साधने का काम चल रहा है, जो मानवता के लिए एक बड़ा खतरा है। ऐसे में सभी धर्मों के गुरुओं व उनके अनुयायियों से मेरी विनम्र विनती है कि आप सद्भाव व सौहार्द के मार्ग पर चले और अराजकता के इस माहौल का सभी मिलजुलकर सामना करें। बिना नाम लिए राज्य की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जहां के राजा की वृत्ति में ही दोष हो वहां खुशहाली दस्तक ही नहीं देती है। इसलिए यहां के लोगों से मेरी यही अपील है कि तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद आप एक होकर बुराई के खिलाफ लड़े और उसे पराजित करने के लिए आगे आए, तभी हिंसा फैलाने वालों को मात दी जा सकती है। बंगाल के जिलों में पंचायत चुनाव के दौरान जिस तरह से हिंसा की घटनाएं हुई, वो इस बात को साबित करने के लिए काफी है कि यहां की सरकार भयग्रस्त है और उसे अपने किए गए कार्यों पर भरोसा नहीं है, वरना इस तरह की हिंसात्मक सियासत की तस्वीर सामने न आती।
आगे उन्होंने एक पंक्ति के जरिए अपनी बातों को साफ करते हुए कहा कि, "धुआं जो कुछ घरों से उठ रहा है, न पूरे शहर पर छाए तो कहना।", "नए किरदार आते जा रहे हैं, मगर नाटक पुराना चल रहा है।"
https://www.indiainside.org/post.php?id=2737