---प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता, 27 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
महानगर स्थित ग्रेट ईस्टर्न होटल में सेटा की ओर से आयोजित 8वें इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड फेयर कार्यक्रम का उद्धटान राज्य के उपभोक्ता सुरक्षा मामलों के मंत्री साधन पांडेय और विधायक सह विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्ता ने संयुक्त रूप से किया। रविवार को शुरू हुआ यह मेला आगामी 29 मई तक चलेगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किए मंत्री साधन पांडेय ने उपस्थित कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व भारत में खास कर इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के लिए कोलकाता जाना जाता है और यहां इस दिशा में उन्नति के अपार संभावनाएं हैं। आगे उन्होंने कारोबारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप स्व-अधिगम सामग्री के निर्माण की प्रक्रिया में आगे बढ़े राज्य सरकार की ओर से आपको हर संभव मदद मुहैया करायी जाएगी।
वहीं विधायक सह विधाननगर के मेयर सब्यसाची दत्ता ने कहा कि आज बंगाल व महानगर की सड़कों पर जो लाइटें जगमगा रही है वे चाइना निर्मित उत्पाद है। ऐसे में आपके सामने नवाचार के साथ ही चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए तत्परता के साथ ही सस्ता और टिकाऊ उत्पाद तैयार करने की चुनौती है। हालांकि मौजूदा स्थिति में संभव नहीं है लेकिन दृढ़ निश्चय से दुविधा की बेड़िया टूट जाती है। पहले 28 प्रतिशत कर भुगतान करना पड़ता था लेकिन जीएसटी के आने से काफी हद तक सुविधा हुई है और 12 प्रतिशत कर भुगतान करना पड़ रहा है। उसका लाभ उठाते हुए आपको अग्रसर होने की जरूरत है, और हो सके तो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्र सरकार के संबंधित विभाग के मंत्री व अधिकारियों से मिलकर अपने आगामी योजनाओं से उन्हें अवगत कराए, इसमें जहां तक राज्य सरकार की मदद की जरूरत होगी, हम आपके साथ है। आपके विकास में ही राज्य की उन्नति निहित है।
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत सेटा के अध्यक्ष बिजय कुमार सुराना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इधर, संस्था के सचिव अरविंद तिवारी ने कहा कि इस आयोजन के जरिए हम बिक्रेता और ग्राहकों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे कि व्यापार में तेजी आ सके। आखिर में अशोक बांका के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वहीं इस उद्धाटन समारोह को सफल बनाने में गोबिंद भल्ला, ओ• पी• बागड़ी, हरि प्रकाश मोहता समेत अन्य ने अपना सक्रिय योगदान दिया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2783