हावड़ा, 27 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
• कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता,
• तबियत से एक पत्थर तो उछालो यारो।।
इस कहावत को सच कर दिखाया है ग्रीन इनवायरोन्स इंडिया के सदस्यों ने जिन्होंने दशकों से बिना रुके हर वर्षाऋतु में वृक्षारोपण कर इस तपती धरती को वो सौगात दी है जिससे वेस्ट बंगाल राज्य के कई जिलो के आंचलिक इलाकों कोे पेड़ रूपी गहनों से सजकर सौन्दर्यता और सुस्वास्थता का मिशाल बन चुका है।
पिछले कई वर्षों कि भाँति इस वर्ष भी वी• के• सिंह की अध्यक्षता में विजय ओझा, अनिल कुमार सिंह, राजवल्लभ प्रसाद, शरद चौधरी एवं कार्तिक प्रसाद की उपस्थिति में 05 जून से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण की रूपरेखा तैयार की गई। बता दें कि रविवार 27 मई को उत्तर हावड़ा के सलकिया में पर्यावरण दिवस विशेष के लिए विशेष बैठक की गयी।
पॉश इलाके वे नहीं, जहाँ पैसे वाले लोग निवास करते हों बल्कि पॉश इलाके उन्हें कहे जाने चाहिए जहाँ ढेर सारे गगनचुंबी पेड़ हों। ग्रीन एन्वाइरन्मेंस का एक एक कदम इसी दिशा में बढ़ता एक एक माइल स्टोन साबित होने वाला है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2787