टिम्बर व्यापार प्रतिनिधि मिले महामहिम राज्यपाल से



अनिल द्विवेदी, ब्यूरो इंडिया, लखनऊ, 06 सितम्बर। उत्तरप्रदेश टिम्बर व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल राम नायक से 5 सितम्बर को मुलाकात करते हूए व्यापारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिस पर महामहिम ने समस्याओं के निदान के लिए आश्वासन दिया। आपको बताते चलें कि जी•एस•टी• लागू होने के बावजूद भी उत्तरप्रदेश में बहुस्तरीय 5 प्रतिशत ट्रांसित फी लिया जा रहा है व 2.5 प्रतिशत मंडी फी ली जा रही है जो कि अन्य किसी भी राज्य में नहीं है।

टिम्बर उद्योग व्यापार मण्डल (पँजी०) उत्तरप्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल से प्रान्तीय अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा, प्रान्तीय महामन्त्री गुरूजिंदर सिंह, प्रान्तीय कौशाध्यक्ष अतुल ओमर, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावला, मंत्री शहीर अली, उपाध्यक्ष प्रवीण दीक्षित, संगठन, मन्त्री अतहरूद्दीन, आडीटर महेश चंद शर्मा, संगठन मन्त्री कैलाश चंद सिंघि, संगठन मंत्री रामकुमार वर्मा सिंह, संगठन मंत्री पुनीत गोयल राजभवन की बैठक में उपस्थित रहें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=282