राजनीतिक हिंसा पर प्रतिवाद : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना घेराव



हावड़ा, 01 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले, हत्याएं एवं झूठे मामलों में कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा फसाये जाने का आरोप मढ़ते हुए प्रतिवाद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के आह्वान पर पूरे प्रदेश में थाना घेराव कार्यक्रम चलाया गया।

वहीं हावड़ा सदर ज़िला में भी आंदोलन देखने को मिला। भाजपा मंडल-II के अध्यक्ष अवधेश साव, मंडल-III के अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में उत्तर हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना की ओर रूख़ करते हुए पदयात्रा निकाली गई जिसमें पार्षद गीता राय, मंडल महासचिव सुरेंद्र जैन, भाजपा नेता मनोज पांडेय, तारकनाथ साव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश राय, निर्मल ओझा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिमला त्रिपाठी, इंदु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गोलाबाड़ी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय, ज़िला महासचिव बिनय अग्रवाल, प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य गौतम गोस्वामी ने सह पुलिस आयुक्त उत्तर हावड़ा राहुल दे को ज्ञापन सौंपा।

वहीं मंडल अध्यक्ष सनत चक्रवर्ती, विवेक सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आनंद दुबे के नेतृत्व में मालीपाँचघड़ा थाना का घेराव किया गया।

बेलूर थाना का घेराव मंडल अध्यक्ष सुब्रतो सिंह, जसवंत सिंह तथा लिलुआ थाना का घेराव योगेश सिंह, राजन सिंह, मनोज सिंह के नेतृत्व में हुआ। वहीं बाली थाना का घेराव मंडल अध्यक्ष राजा गोस्वामी, पप्पू पाल तथा निश्चिन्दा थाना का घेराव मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण सेनीति, ज़िला महामंत्री सुवेन्दु चक्रबर्ती के नेतृत्व में किया गया।

प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बूज शर्मा, पार्षद अनिता सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दुर्गावती सिंह के नेतृत्व में हावड़ा थाना का घेराव किया गया।

मंडल अध्यक्ष गोकुल गायन, ज़िला महामंत्री नबो कुमार दे, गौरंगो भट्टाचार्य के नेतृत्व में जगाछा थाना, विश्वरूप साहा, श्यामल बोस, शिव शंकर साधुखाँ के नेतृत्व में बेंटरा थाना, दासनगर थाना पर मंडल अध्यक्ष कौशिक धर, प्रबीर राय, रंजीत दास, संकराएल थाना पर युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष प्रभाकर पंडित, ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष आशीष दास, ज़िला सचिव रुद्र प्रताप दास, महेंद्र चौधुरी, रमेश सरदार, जय प्रकाश प्रामाणिक ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ए•जे•सी• बोस बी•गार्डन थाना पर जिला उपाध्यक्ष रोबिन भट्टाचार्य वरुण सिन्हा, चटर्जी हाट थाना पर संजीत पांडा, इंद्रदेव दुबे के नेतृत्व में घेराव किया गया। जगतबल्लभपुर थाना के सामने निसित पंडित, अजय मन्ना, अशोक सिंह, सोमेंद्र कनार के नेतृत्व में आन्दोलन हुआ, डोमजूर थाना के सामने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व सोभन नस्कर, अनूप नस्कर, संजय सरदार ने किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव के तारीख की घोषणा से लेकर आजतक बंगाल में राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर ज़िले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाहे जा रहे हैं, यहाँ तक कि चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना घर छोड़ना पड़ा है, लगातार उन्हें पुलिस की मदद से झूठे मामलों में फसाया जा रहा है, जीते उम्मीदवारों पर तृणमूल में शामिल होने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कई जिलों में पुलिस पर ये आरोप लगाए जा रहे है। पिछले दिनों नदिया ज़िला के बिपलब सिकदर एवं त्रिलोचन महतो की निर्मम हत्या कर बंगाल की राजनीति में हिंसा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। पूरे चुनावी प्रक्रिया में अबतक 60 से अधिक लोगों के जान की बली हुई है। भाजपा ने इस राजनीतिक हिंसा के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एवं राज्य पुलिस को दोषी करार दिया है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2841