कोलकाता/हावड़ा, 04 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● नई ट्रेन पूर्व और दक्षिण भारत को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी
रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने 22841/22842 संतरागाछी-चेन्नई सेंट्रल अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) को झंडी दिखाकर रवाना किया।
■ अंत्योदय एक्सप्रेस की विशेषताएं:-
अंत्योदय एक्सप्रेस के कोच पूरी तरह अनारक्षित एलएचबी द्वितीय श्रेणी के कोच हैं। अतिरिक्त सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
• सामान रखने के लिए कुशन वाले रैक जिनका इस्तेमाल बैठने के लिए भी किया जा सकता है।
• कोच के दरवाजों के निकट अतिरिक्त हैंड होल्ड
• सामान वाले रैक में जे-हुक की व्यवस्था
• कोच के दोनों किनारों पर बहु इकाई केबल
•यात्रियों के आंतरिक आवागमन के लिए दोनों किनारों पर अतिरिक्त जगह
• पेय जल डिस्पेंशन
• मोबाइल चार्ज करने की सुविधाएं
• अग्निशामक यंत्र
• एफआरपी (फाइबर से मजबूत बनाया गया प्लास्टिक) मॉड्यूलर शौचालय
• आंतरिक भाग में बेहतरीन रंग व्यवस्था
• शौचालय के बाहर डिसप्ले बोर्ड
• एलईडी लाइटें
• फिसलन मुक्त फर्श
■ ट्रेन सेवा की संरचना, ठहराव व समय निम्न हैं-
22841/22842 संतरागाछी-चेन्नई सेंट्रल अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
• संतरागाछी से
प्रस्थान - आगमन
19.00 (सोमवार) - 22.45 (मंगलवार)
• चेन्नई सेंट्रल से
प्रस्थान - आगमन
08.10 (बुधवार) - 10.25 (गुरूवार)
चलने के दिन: संतरागाछी (एसआरसी) से- सोमवार
चेन्नई सेंट्रल (एमएएस) से – बुधवार
दूरी- 1656 किलोमीटर
यात्रा समय- संतरागाछी से चेन्नई सेंट्रल- 27 घंटे 45 मिनट
चेन्नई सेंट्रल से संतरागाछी – 26 घंटे 15 मिनट
ठहराव - खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, बालुगांव, छत्रपुर, ब्रह्मपुर, सोमपेटा, पलासा, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, दुव्वदा, अंकपले, सामलकोट जंक्शन, राजामुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, सुल्लुरुपेटा।
नियमित सेवा की संरचना: एलएस (सामान्य कोच) -16, एलडब्लूएलआरआरएम (पावर कार) -2 = 18 कोच
https://www.indiainside.org/post.php?id=2868