मेक इन नॉर्थ ईस्ट : विचार प्रतुति



नई दिल्ली, 04 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● पूर्वोत्तर विकास मंत्री डॉ• जितेन्द्र सिंह ने मेक इन नॉर्थ ईस्ट का विचार सामने रखा

केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास (डोनर) (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ• जितेन्‍द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को ध्‍यान में रखते हुए मेक इन नॉर्थ ईस्‍ट का विचार सामने रखा है। क्षेत्र के प्रत्‍येक राज्‍य को विशिष्‍ट पहचान देने के लिए उन्‍होंने सभी हितधारकों के साथ सहयोग करने की पेशकश की।

एसोचैम के महासचिव डी• एस• रावत ने आज यहां डॉ• जितेन्‍द्र सिंह से भेंट की। श्री रावत ने इस पहल की सफलता के लिए सरकार और विभिन्‍न औद्योगिक और व्‍यापारिक घरानों व संगठनों के बीच मध्‍यस्‍थता करने की पेशकश की।

डॉ• सिंह ने कहा कि इन 8 राज्‍यों की अलग-अलग विशिष्‍ट पहचान होनी चाहिए। जैसे सिक्‍किम को ऑर्गेनिक स्‍टेट ऑफ इंडिया, - मिजोरम को बम्‍बू स्‍टेट ऑफ इंडिया और मणिपुर को टेक्‍सटाइल स्‍टेट ऑफ इंडिया का नाम दिया जा सकता है। सरकार की इस पहल से क्षेत्र में आजीविका के अवसरों का सृजन होगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2869