संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन



हावड़ा, 10 सितंबर। हावड़ा के 31 नम्बर बी• के• पाल टेंपल रोड, बेलूर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मिशन के समाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महत्त कार्य है और इस स्तर का रक्तदान अपने आप में विरल है। यहां उपस्थित गुरुजनों को प्रणाम एवं अभिनंदन करता हूँ।

इस रक्तदान शिविर में श्रद्धालु भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। लगभग 350 निरंकारी भाई-बहनों में रक्तदान किया जिसमें बहनों की संख्या 153 रही।

इस अवसर पर शंकर कुमार सान्याल, सीमा भौमिक, पार्षद रियाज अहमद, शोभा मौर्य, तहसील अहमद एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। स्थानीय संयोजक प्रेमनारायण मौर्या ने सभी का धन्यवाद किया। इस शिविर को सफल बनाने में निरंकारी सेवादारों की अहम भूमिका रही।

https://www.indiainside.org/post.php?id=293