हावड़ा, 15 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
ईद से पूर्व अर्थात ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 से महिला भाजपा पार्षद गीता राय ने बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को उपहार भेंट किया। गीता राय ने ईद के एक दिन पहले सुबह सुबह मुस्लिम बाहुल्य आलम मिस्त्री लेन और आसपास के इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी, सेवई तथा बुजर्ग पुरुषों को लुंगी और सेवई उपहार स्वरूप भेंट की।
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि जिस तरह दीपावली के अवसर पर हम जरूरतमंदों को उपहार देते है उसी तरह ईद में भी इलाके के बुज़ुर्गों के चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 200 लोगों को वस्त्र एवं सेवई देकर ईद की मुबारकबाद दी गई। वार्ड के तौफीक आलम, मोहम्मद चांद, असगर अली, उमा शंकर प्रसाद, मुकेश राय ने कार्यक्रम में सहयोग कर घर घर जाकर उपहार दिये। लोगों ने उपहार के बदले उन्हें दुवाएँ देते हुए इस नेक कदम की सराहना की। ज्ञात हो कि ईद के ठीक पहले इस इलाके की गलियों में नए एलईडी लाइट लगाए गए है व साथ ही आलम मिस्त्री लेन स्थित मस्जिद के मुख्य द्वार पर नया फ्लड लाइट लगाया गया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2976