संतोष यादव, सुलतानपुर। कादीपुर तहसील की बरवारीपुर गांव निवासी दीक्षा सिंह ऑल-इंडिया में आई•ई•एस• (इन्डियन इन्जिनियरिंग सर्विस) की परीक्षा में 27वी रैंक हासिल करके अपने माँता-पिता एवं गुरुजनों सहित देश में नाम रोशन करके एक नया इतिहास रच डाला।
बरवारीपुर गाँव निवासी प्रदीप कुमार सिंह व कुसुम सिंह की बेटी दीक्षा ने ग्रामीण परिवेश मे शिक्षा ग्रहण कर सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज झारखण्ड कादीपुर से इन्टरमीडिएट में जिला टाप करते हुए आज आई•ई•एस• की परीक्षा प्रथम प्रयास में सत्ताइसवी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। दीक्षा की इस असाधारण उपलब्धि पर जहाँ परिवारीजनों में जश्न का माहौल है वही दीक्षा के मौसा डा• राज कुमार सिंह, बड़ेपिता मनोज कुमार सिंह, डा• मदन मोहन सिंह एंव विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक बाकेबिहारी पान्डेय सहित अनेक सभ्रान्त जनों ने दीक्षा की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें प्रेषित किया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=299