बीएचयू के छात्र हुए लामबन्द



* सुन्दर लाल अस्पताल की दलाली बन्द होने से बौखलाये दलालों के सह पर चलाये जा रहे फर्जी जनविरोधी अान्दोलन की पोल खोलने के लिये बीएचयू के छात्र हुए लामबन्द

* बीएचयू में अव्यवस्था फैलाने वाले दलालों के खिलाफ आर पार की लड़ाई हेतु छात्रों ने बनाया महामना छात्र युवा संघर्ष मोर्चा बीएचयू


वाराणसी, 13 सितम्बर। काशी विश्वनाथ मंदिर बीएचयू में वरिष्ठ छात्र नेता सौरभ मौर्या की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई जिसमें बीएचयू सरसुन्दर लाल हास्पीटल में दलाली बन्द होने से बौखलाये दलालों एवं भ्रष्ट चिकित्सकों की सह पर चलाये जा रहे मुद्दा विहीन फर्जी अन्दोलन पर अाक्रोश व्यक्त करते हुये निर्णय लिया गया कि बीएचयू को फर्जी बदनाम करने वाले दलाल प्रवृति के लोगों एवं भ्रष्ट चिकित्सकों को मुहतोड़ जबाब देने के लिये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महामना के बगिया को दलालों एवं भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने हेतु महामना छात्र -युवा संघर्ष मोर्चा बीएचयू के बैनर तले होगा पोल खोल अान्दोलन।

छात्रों ने अान्दोलन की आड़ में अपनी दलाली पुन: शुरू करने की बदनियत वाले मुख्य साजिशकर्ता जिनकी ट्रामा सेन्टर के ठीक सामने "बीएचयू मेडिकल" के नाम पर असंवैधानिक तरीके से बीएचयू का नाम प्रयोग कर गाँव गिराव से आने वली निरीह गरीब जनता को झाँसा देकर लूटने वाले लल्लन तिवारी की दुकान सीज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की माँग बीएचयू प्रशासन से की। बैठक में यह फैसला किया गया कि साक्ष्य के साथ उक्त आरोपी लल्लन तिवारी जिनकी नरिया पैथोलाजी से 1991-92 में रासायनिक फर्जी ब्लड बनाने का काला कारनामा पुलिस ने पकड़ा था जिनकी वर्षों से बीएचयू अस्पताल में दलाली चल रही थी ऐसे कई दलालों की दलाली बन्द होने के बाद सुधरी बीएचयू अस्पताल की बेहतर व्यवस्था से आम मरीज आज काफी सुकुन से इलाज करा रहा है को पुन: साजिश के तहत भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने के लिये लोगों को भ्रम में डालकर जो फर्जी अान्दोलन चलाया जा रहा है उसकी पोल खोलने के लिये सड़क पर उतरकर मुहतोड़ जबाब देंगें बीएचयू के छात्र।

महामना छात्र -युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बैठक में सरसुन्दर लाल हास्पीटल के चिकित्सा अधीक्षक पर आक्सीजन सप्लाई वाली कम्पनी से साँठ गाँठ को बेबुनियाद बताते हुये कहा गया कि उस करार में ओ•पी• उपाध्याय का कोई रोल नहीं है उक्त कम्पनी को इनकी नियुक्त से पहले आवांटित किया गया था इस लिए इस प्रकरण में अपने कर्मठता से हास्पीटल की व्यस्था सुधारने वाले चिकित्सा अधीक्षक का नाम जोड़ना गहरी साजिश को सिद्ध करता है।

कुलपति की अनुपस्थिति में कुलपति कार्यालय में दलाल प्रवृति के लल्लन तिवारी जो बीएचयू मेडिकल स्टोर नामक गैरकीनूनी दुकान चला रहे हैं पर कानूनी कार्रवाई हेतु साक्ष्य के साथ शिकायत पत्र दिया गया और 14 सितम्बर को 12 बजे कुलपति से मिलने हेतु समय लिए महामना छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता तथा 14 सितम्बर को वाराणसी जिला प्रशासन को भी दिया जायेगा साक्ष्य के साथ शिकायत पत्र और चेतावनी दिया जायेगा कि तत्काल कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो वाराणसी के सामाजिक सरोकार से जुड़े छात्र युवाओं को संगठित कर सड़क पर उतरकर भ्रष्टाचार एवं दलाली बन्द करने हेतु होगा बड़ा अान्दोलन।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ छात्रनेता सौरभ मोर्या व संचालन अभिषेक राय ने किया। प्रमुख रूप से सौरभ मोर्या, अभिषेक राय, सिद्धार्थ केशरी, अनिल कन्नौजिया, मंगल मौर्या, प्रशांत राय, अनीश यादव, विशाल यादव, अंकुर यादव, ग्यानेन्द्र चौबे, सौरभ राय, राही मिश्रा, संदेश, शुभम, युवराज यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=302