हावड़ा, 23 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारत केशरी डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बरसी को भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। स्वतंत्रता के बाद पहले शहीद डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश बंटवारे का जोरदार विरोध तथा बंगाल, पंजाब व कश्मीर को लेकर जोरदार आन्दोलन किया था। देश बटवारे के समय इनके आंदोलन का ही असर था कि आज बंगाल और पंजाब का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के साथ जाने से बचा सका। वहीं कश्मीर से नत्थी वीसा की व्यवस्था समाप्त करने में भी इनका योगदान रहा। डॉ• मुखर्जी की रहस्यमयी मृत्यु कई प्रश्न छोड़ गई।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए आज हावड़ा में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।उत्तर हावड़ा के वार्ड संख्या 12 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में मंडल भाजयुमो अध्यक्ष राजेश राय ने भाजपा का ध्वज आरोहण किया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय, नागमणि सिंह, वीरू साहनी, मनोज सिंह ने डॉ• मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुखर्जी के राजनीतिक जीवन और उनके योगदान पर विशेष रूप से भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने अपने विचार रखें।
वहीं वार्ड संख्या 13 के किंग्स रोड मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पार्षद गीता राय, भाजयुमो जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह, भाजयुमो मंडल महासचिव अविनाश प्रताप सिंह, आशिष शर्मा ने डॉ• मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
वार्ड संख्या 14 के डबसन लेन में भाजपा मंडल-III के महासचिव सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला सचिव आनंद सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने अपने विचार रखें, वार्ड स्थित टंडेल बगान रेलवे कॉलोनी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुजीत मल्लिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राहुल महतो, अर्जुन सिंह, राकेश गुप्ता, मुकेश राय ने माल्यार्पण किया।
वही उत्तर हावड़ा मंडल-II के अध्यक्ष अवधेश साव के नेतृत्व में ओड़ियापाड़ा स्थित कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजयुमो सचिव विशाल जयसवाल, बबिता जैन, बिमल प्रसाद, रोहित सिंह, विकाश मिश्रा ने डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर मालयदान कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की।
पंचानन्तला स्थित जिला कार्यालय के सामने लगे श्यामाप्रसाद की मूर्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरजीत साहा, सचिव रुद्र प्रताप दास ने माल्यार्पण किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3041