बैंगलोर, 30 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बैंगलोर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कर्नाटक राज्य में स्थित सभी संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी संस्थाओं द्वारा इस राज्य एवं देश के लिए कृषि क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान के कार्यों के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी।
इस अवसर पर राधा मोहन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि संसाधन ब्यूरो द्वारा जैविक नियंत्रण के क्षेत्र में पिछले चार सालों में किए जा रहे कार्य काफी सराहनीय रहा हैं। गन्ना, नारियल, धान एवं पपीता के हानिकारक कीटों के नियंत्रण हेतु बायोलोजिकल कंट्रोल के कारण देश के किसानो को एवं पर्यावरण को काफी लाभ मिल रहा हैं, क्योंकि केमिकल फ़्री हैं एवं इनपुट लागत भी कम हैं।
इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महा निरीक्षक एवं सभी संस्थानो के निर्देशक भी उपस्थित थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3129