कोलकाता, 17 सितम्बर। आज 17 सितंबर दिन रविवार को महा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन समस्त राष्ट्र में आस्था के साथ मनाया जा रहा है। बंगाल की राजधानी कोलकाता भी इस आयोजन से वंचित नहीं है। वहीं विश्वकर्मा पूजा के एक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय चेयरमैन तथा ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ह्रदय नारायण मिश्रा अपने सभी पदाधिकारियों - मनोज शुक्ला, रमेशचंद चतुर्वेदी, घनश्याम मिश्रा, बी•एन• तिवारी, दुबे जी एवं महिला अभिनेत्री रीना दुबे सहित उपस्थित हुए। मंच पर उपस्थित ह्रदय नारायण मिश्रा ने अपने वक्तव्यों में बाबा विश्वकर्मा के बारे में बताते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। तत्पश्चाच श्रद्धापूर्वक सभी भक्तों सहित बाबा विश्वकर्मा का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए सभी को धन्यवाद दिए।
https://www.indiainside.org/post.php?id=315