गंगा समग्र के प्रयास का असर



हावड़ा, 18 सितम्बर। गंगा समग्र और हावड़ा गंगा सेवा संग के अथक प्रयास का असर विश्वकर्मा पूजा के बाद आज मूर्ति विसर्जन दौरान उत्तर हावड़ा के बांधाघाट में देखने को मिला। कई घण्टों तक घाट पर खड़े रहते हुए देखा गया कि माँ गंगा के स्वच्छता व निर्मलता के प्रति लोग जागरूक हुए है। किसी ने भी फूल माला सहित अन्य पूजा सामग्री को गंगा में प्रवाहित नहीं किया बल्कि घाट पर ही चिन्हित एक स्थान पर रखते चले गए। ऐसा नजारा घण्टों तक देखने को प्राप्त हुआ।

गंगा समग्र, पश्चिम बंगाल के प्रमुख तथा हावड़ा गंगा सेवा संग के संस्थापक व सचिव बृज उपाध्याय और गंगा समग्र के हावड़ा जिला युवा प्रमुख बलराम पाठक अनेक गंगा सेवकों सहित इस दौरान घाट पर उपस्थित रहें। विसर्जन दौरान ऐसा नजारा देख कर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई व विशेष उर्जा का समागम सा महसूस हुआ। बृज उपाध्याय कहते है कि तपस्या कभी व्यर्थ नहीं जाती। लोग जागरूक थे। हमें इसी क्रम को आगे बढ़ाना है। माँ गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाए रखना है। माँ गंगा हम भारतीयों की सभ्यता और संस्कृति की जननी है, मोक्ष दायनी है। रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। वे कहते है कि आवश्यकता अनुसार भटके लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक आग्रह भी करेंगे। माँ गंगा हम भारतीयों के लिए श्रधेय है, पूजनीय है। इन्हें स्वच्छ रखने के लिए हमारे साथ आए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=317