उपराष्‍ट्रपति ने पोर्ट ब्‍लेयर में सेल्‍युलर जेल का दौरा किया



पोर्ट ब्‍लेयर, 06 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उपराष्‍ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने 05 जुलाई 2018 को अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्‍लेयर में सेल्‍युलर जेल का दौरा किया। इस जेल में स्‍वतंत्रता सेनानियों को ब्रिटिश सरकार नृशंस और अमानवीय तरीके से यातनाएं देती थी।

उपराष्‍ट्रपति ने सेल्‍युलर जेल में वीर सावरकर की काल कोठरी को भी देखा और इस महान स्‍वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक छोटी कोठरी में स्‍वतंत्रता सेनानी को रखने का उद्देश्‍य उनके आत्‍मविश्‍वास को तोड़ना था तथा उन्‍हें जेल में बंद साथियों व स्‍थानीय लोगों से बातचीत करने से वंचित करना था।

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के राज्‍यपाल एडमिरल डी• के• जोशी ने उपराष्‍ट्रपति व अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों की पोर्ट ब्‍लेयर में अगवानी की। उपराष्‍ट्रपति को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्‍त रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3183