महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने छोड़ा कॉंग्रेस



जितेन्द्र मिश्रा, मुम्बई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता नारायण राणे विधानपरिषद सदस्य के साथ - साथ कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का 4 बार वादा करने वाली कांग्रेस ने मेरे साथ किया वादा पूरा नहीं किया। गुरुवार को पत्रकार परिषद के दौरान राणे कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप क्या मुझे पार्टी से निकालोगे मैं खुद ही कांग्रेस छोड़ रहा हूं व साथ ही उनके पूर्व लोकसभा सदस्य पुत्र निलेश राणे ने भी कांग्रेस छोड़ दिया। विधायक नितेश के बारे में निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पर राणे ने आरोप लगाया कि उन्हें 4 बार राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन उन्होंने दिया था लेकिन एक बार भी नहीं निभाया। राणे ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो को मैंने दोपहर 2 बजे अपना इस्तीफा भेज दिया है। उसके बाद सभापति को विधान परिषद पद का इस्तीफा भेज दिया।


* कांग्रेस ने मुझे 12 साल किया गुमराह

* अशोक चव्हाण और अहमद पटेल पर राणे ने किया हमला

आगे की रणनीति को लेकर राणे ने कहा की राज्य का दौरा करने के बाद दशहरे तक अपने राजनीतिक जीवन की नई दशा और दिशा तय करेंगे। पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए राणे ने कहा कि मुझे बार बार दिल्ली बुलाकर मुख्यमंत्री पद के लिए सोनिया गांधी के राजनितिक सलाहकार अहमद पटेल ने आश्वासन दिया कि आपको जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बीते 12 साल में कांग्रेस ने मुझे कई बार अपमानित किया जिसके चलते मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूँ। राणे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण पर जोरदार हमला किया और कहा कि चव्हान ने मुझे विधायक बनने से रोकने की कोशिश की।
चव्हाण प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने लायक नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर निशाना साधते हुए राणे ने कहा कि शपथ लेने से पहले उन्होंने मुझसे कहा कि क्या विभाग चाहिए। मैंने कहा राजस्व मेरे पास है वही रहने दें, उन्होंने मुझसे राजस्व छीनते हुए उद्योग मंत्री बना दिया। राणे ने कहा कि वह विधान परिषद सदस्य बने,गत नेता पद पर उनका बनता था लेकिन अशोक चव्हाण ने यह पद शरद रणपिसे को दिया। राणे ने कहा कि शिवसेना छोड़ने पर क्या किया था, वही कांग्रेस के साथ भी करूंगा। कांग्रेस के 25 नगरसेवक मेरे साथ हैं। कई नेता कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं। मेरे इस्तीफे के बाद पहली बार कांग्रेस को जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से हाथ धोना पड़ेगा।

वही प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने राणे को आगे की पारी के लिए शुभकामना देते हुए कहा की मीडिया के माध्यम से मुझे यह पता चला कि मेरे सहयोगी वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। आगामी राज्य में होने वाले चुनाव पर कांग्रेस पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=323