राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री के लचर नीतियों के आधार पर भाजयुमो का धरना प्रदर्शन



कोलकाता, 13 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कॉलेज आउटरीच सेल के तत्वाधान में कॉलेज में एडमिशन की धांधली और उसके कारण छात्र अमलन सरकार की आत्महत्या के विरुद्ध आज स्वामी विवेकानन्द के कोलकाता- शिमला स्ट्रीट स्थित घर के बाहर एक मूक धरना आयोजित किया गया जिसमें धरना प्रदर्शनकारियों ने प्रतिवाद में मुँह पर काली पट्टी बांध कर जमीन पर पार्टी का झंडा और उसके उपर प्लास्टिक का कटोरा रख एडमिशन के लिए रिश्वत देने हेतु पैसे जुटाने के लिए सांकेतिक रूप से भीख मांग कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस प्रतिवाद में राज्य युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष उमेश राय, कौशिक घोष, कॉलेज आउटरीच के संयोजक कालीचरण साव, सह-संयोजक प्रत्युष सिंह व अभिजीत चक्रवर्ती, उत्तर कोलकाता भाजपा अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम जयसवाल, पंकज सिंघानिया, सुरेन्द्र वर्मा, आशुतोष झा, विवेक शर्मा, ऋषभ सिंह, रोहित सिंह सहित कालेजों के छात्र व अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि ये सब राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री के लचर नीतियों के कारण उनके सह पर हो रहा है, सिर्फ तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष मात्र को हटा देने से व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हो सकता, आज भी हजारों छात्र-छात्राएं बिना दाखिला के दरबदर ठोकर खा रहे है।

वहीं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में दिवालिया हो चुकी है, प्राथमिक विभाग की भर्ती से लेकर कॉलेजों में भर्ती, टेट की परीक्षा से लेकर शिक्षक की नौकरी तक हर तरफ सिर्फ पैसों का खेल है, सिंडिकेट राज चरम पर है और सरकार सिर्फ लीपापोती में लगी है।

भाजयुमो ने इस गंभीर विषय पर छात्रों का हस्ताक्षर संग्रह किया है जिसे लेकर राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक जाएंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3250