काशी, 21 सितम्बर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की छात्रा से गुरुवार की शाम भारत कला भवन के पास बाइक सवार मनचलों ने छेड़खानी कर दी। छेडंखानी की शिकार छात्रा ने मनचलों से बचाव के लिए शोर मचाया लेकिन इसके बावजूद छात्रसंघ भवन चौराहे के पास सुरक्षा में हमेशा तैनात रहने वाले प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने छेडखानी की शिकार छात्रा की मदद नहींं की। देखते ही देखते वहां कई लोग पहुँच गए इसी बीच मौका पाकर बाईक सवार मनचले छेड़खानी करने के बाद फरार हो गये।
छेड़खानी से सहमी छात्रा किसी तरह डरते हुए अपने त्रिवेणी छात्रावास पहुँची और मामले की जानकारी अपने वार्डेन को दी। इसी बीच मामले की जानकारी होते ही छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने आक्रोशित होकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रावास में ही घरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी छात्राओं ने यह आरोप लगाया कि आये दिन परिसर में बेखौफ मनचलों के छेड़खानी की शिकार लड़कियां हो रही है जिसके कारण छात्राओं में असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
छात्राओं के धरने पर बैठ जाने की सूचना पर विश्वविद्यालय प्रशासन का हाथ पैर फुल गया। धरना स्थल पर पहुँचे चीफ प्राक्टर ने छात्राओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन छात्राएं अपनी मांग पर अडिग रही। इसके बाद कुलपति प्रो• जी• सी• त्रिपाठी त्रिवेणी छात्रावास पहुँच कर आंदोलित छात्राओं को यह भरोसा दिए कि परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। इसके बावजूद छात्राएं छेड़खानी के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही। समाचार लिखे जाने तक छात्राओं का धरना- प्रदशर्न देर रात तक जारी रहा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=326