संतोष यादव,सुलतानपुर।प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाॅक इकाई के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूरेभार के प्रांगण में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये 25 सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिये हमे सोच बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से आवाह्न किया कि वे गुट बन्दियों से दूर रहकर शैक्षिक कार्य करे। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनका उत्पीड़न करने की उनकी कोई मंशा नही है लेकिन शिक्षकों को भी अपने दायित्व का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना चाहिए। प्रति प्रतिदिन स्कूल जाकर अपनी ड्यूटी के साथ न्याय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं उनकी सुविधा का ख्याल करने से ज्यादा पुण्य काम और कुछ नहीं हो सकता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामभवन मिश्र ने गोष्टी को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ है व बिना किसी भेद भाव के समाज के भविष्य का निर्माण करता है। कार्यक्रम के अंत मे जिला वेसिक शिक्षाधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने सेवानिवृत होने वाले काशी नाथ वर्मा कर्मा देवी गजराज यादव बाबूलाल दरगाही बब्बन पांडेय कपेन्द्र पांडेय राजगोपाल दुबे सहित 25 शिक्षकों को अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लेखाधिकारी विवेक कुमार सिंह, कूरेभार के खंड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र प्रताप वर्मा, मोतिगरपुर के सुशील कुमार त्रिपाठी, दूबेपुर के एसबी सिंह, भदैया के पंकज यादव, लम्भुआ के अश्वनी कुमार ने भी अपने सम्बोधन में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शिक्षकों का आवहान किया।
इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष करुण सिंह, मंत्री अरुण वर्मा, समन्वयक चंद्र प्रकाश गुप्ता, बृजमोहन कनौजिया, डा• रितेश सिंह, राजकुमार यादव, प्रेम तिवारी, रमेश कुमार, संजय पांडेय, लल्लन उपाध्याय, रमेश मिश्र, भारत वर्मा, आदित्य नरायण, मो• तालिब, एचबी सिंह, प्रभात पाण्डेय, हरिओम गुप्ता, आशुतोष पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=330