लम्बी कूद में सुरभि तिवारी, गोला फेंक में निष्ठा सिंह ने बाजी मारी



संतोष यादव,सुलतानपुर। नगर में चल रहे तीन दिवसीय प्रान्तीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, कूद, गोला फेंक आदि की प्रतियोगितायें पंत स्टेडिम एवं विद्यालय परिसर में चलती रही। सुलतानपुर की बालिका वर्ग के, त्रिकूद में किशोर बालिका वर्ग में अन्तिमा गुप्ता, लम्बी कूद में सुरभि तिवारी, गोला फेंक में निष्ठा सिंह ने जहाँ बाजी मारी वहीं पर प्रयाग के अभिषेक पाठक ने गोला फेंक में, बालिका वर्ग में आयशा पटेल, त्रिकूद एवं लम्बी कूद में मो• सलमान, किशोर वर्ग लम्बी कूद में नीरज कुमार ने अपना परचम फहराया।

तीसवां तीन दिवसीय प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सुलतानपुर के सरस्वती विद्या मन्दिर बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर में किया गया है। इसमें काशी प्रान्त के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, प्रयाग, कौशाम्बी, सुलतानपुर, अमेठी आदि जिलों के सैकडों खिलाड़ी बालक व बालिकाएं भाग ले रहें हैं। बाल वर्ग में ऊँची कूद सुमित पाण्डेय प्रतापगढ़, गोला फेंक निर्मला सोनभद्र, सुमन पटेल वाराणसी, शिशु वर्ग में ऊँची कूद सोनभद्र, अविनाश पासवान गाजीपुर, गोला फेंक में वृकेन्द्र कुमार गाजीपुर, लम्बी कूद में श्रेया पटेल, सोनू गाजीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल निर्णायक टीम में प्रान्तीय शारीरिक प्रमुख विजय मौर्य, अजीत सिंह, संतोष तिवारी, विमल दूबे, विजय नारायण सिंह, विनोद सिंह, विवेकानन्द यादव, जितेन्द्र मौर्य, गौरव साहू, अजीत नारायण तिवारी, नम्रता सिंह, नमिता अग्रहरि आदि की भूमिका रही।

वहीं पर व्यवस्था में लगे कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र, राजेन्द्र दूबे, सभाजीत वर्मा, राधेश्याम शुक्ल, नरेन्द्र कुमार, राकेश सिंह, दिलीप मौर्य, गिरीश दूबे आदि मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=331