सिर्फ शिलान्यास ही नहीं, लोकार्पण भी हम कराते है।
वाराणसी पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल हस्तकला संकुल ट्रेड फेसिलिटी सेंटर के उद्घाटन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिन योजनाओं का हम शिलान्यास करते है उसका उद्घाटन भी हम कराते है। बड़ा लालपुर स्थित उक्त संकुल के माध्यम से काशी को एक नया संग्रहालय मिल गया है। इसके जरिए काशी के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान यहाँ से पीएम ने एक हजार करोंड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा कहा कि सभी समस्याओं का समाधान आखिर विकास ही है। ज्ञात हो कि 300 करोड़ की लागत से बने टीएफसी के जरिए बुनकरों और हस्तशिल्पियों को सीधे लाभान्वित किये जाने की योजना है, ताकि बिचौलियों से इन्हें मुक्ति मिले। इसके लिए 2014 में इस टीएफसी का शिलान्यास किया गया था।
* सीएम की तारीफ की तो विपक्षियों पर हल्ला बोला।
उक्त अवसर पर पीएम ने अपने संबोधन में योगी सरकार की तारीफ करते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वर्षों तक जिन पुलों के निर्माण को अधुरा रख छोड़ा था उसे सीएम योगी आदित्य नाथ ने छः माह में पूरा कर दिखाया। विरोधी दलों के लिए सरकारी खजाना चुनाव लड़ने का माध्यम बना हुआ था।
*बनारस और बडोदरा सीधे जुड़ गया।
संसदीय चुनाव के दौरान काशी और वड़ोदरा दोनो जगहों से जनता ने मुझे भारी मतों से विजयी बनाया था। काशी के प्रति आस्था और सेवा का भाव ने मुझे यहाँ से जोड़े रखा। काशी के विकास के लिए मैंने कार्य करने का सपना देखा है। दोनों जगह की जनता ने मुझे स्वीकार किया था। आज दोनो शहरों के बीच महामना ट्रेन को हरी झंडी दिखाने में मुझे अपार खुशी हो रही है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंन्दन किया। अन्य वक्ताओं में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने भी अपने विचार रखे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=332