पूर्व प्रधानाध्यापक को श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित



हावड़ा, 29 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मध्य हावड़ा स्थित सरत सदन के सभागार में आयोजित शोक सभा में हावड़ा के हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकों ने हावड़ा जनता आदर्श विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक व हावड़ा अभिभावक संघ के संस्थापक बृज बिहारी राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ• ऋषिकेश राय, प्रो• शिवनाथ पाण्डेय, प्रो• गोरखनाथ ठाकुर, कविन्द्रनाथ शर्मा, अंजनी राय व पार्षद गीता राय की उपस्थिति में समाज के विभिन्न क्षेत्र के विशिष्ठ जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्व• बृज बिहारी राय को श्रद्धांजलि दी।

आयोजक - भोजपुरी समाज से रामकृपाल राय, नवयुवक दल से नीरज सिंह, हावड़ा कमल संघ से उमेश राय, हावड़ा जनता आदर्श विद्यालय से प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश पाण्डेय, त्रिलोचन कौर सहित हावड़ा के लगभग सभी हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रतिनिधियों ने स्व• राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं हावड़ा जनता आदर्श विद्यालय फॉर गर्लस की छात्राओं ने अपने मधुर सामूहिक गीत के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ• अवधेश कुमार राय ने किया।

बता दें कि बृज बिहारी राय का जन्म 11 सितम्बर 1925 को गाजीपुर जनपद में हुआ। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, समाज व नौजवानों के नैतिक विकाश के क्षेत्र में लगाया। 01 जुलाई 2018 को बृजबिहारी राय ने अंतिम सांसे ली।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3398