जन स्वास्थ्य मेला सह जागरूकता अभियान



यदि आप किसी न किसी रूप में समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे है तो आपका दायित्व है कि समाज के कल्याण व उत्थान के लिए आपको सदा प्रगतिशील होना होगा और जो प्रगतिशील है उन्हें समाज अपने हृदय में स्थान देता है। जो व्यक्ति सच्चे तौर पर हृदय में स्थान पाते हैं उनके इर्द-गिर्द नकारात्मक ऊर्जा भटकती ही नहीं। ऐसे उदाहरण वाले व्यक्तित्व गिने चुने ही मिलते हैं। पूर्ववर्ती वर्षों की भाँति इस वर्ष भी “पार्षद नागरिक सेवा कमिटी” वार्ड संख्या 13, एक गैर-राजनीतिक सामाजिक कल्याण संगठन द्वारा दो दिवसीय जन स्वास्थ्य मेला सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। संगठन की अध्यक्षा व वार्ड संख्या 13 की पार्षद गीता राय की उपस्थिति में विशेष अतिथियों के बीच कार्यक्रम का उदघाटन 21 जनवरी को प्रातः 9 बजे, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 10 बजे व चित्रकला प्रतियोगिता का संध्या 5 बजे किया गया। वही 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा नारी सशक्तिकरण पर परिचर्चा, प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण, समाज की सशक्त महिलाओं का सम्मान समारोह संध्या 5 बजे से आयोजित हुआ।
शिविर में सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण जैसे ब्लड टेस्ट, बीपी टेस्ट, इसीजी, पीएफटी, एलएफटी, बीएमडी, बीएमआई की व्यवस्था की गयी थी, न मात्र नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आपरेशन की व्यवस्था भी। वही शिशु रोग, महिला रोग चर्म रोग, दन्त रोग, आँख कान नाक से संबन्धित रोग व हृदय रोग के परीक्षण की व्यवस्था सहित सुविख्यात चिकित्सकों द्वारा इलाज़ की व्यवस्था , होमियोपैथ, आयुर्वेद पद्धति से सुविख्यात चिकित्सकों द्वारा परीक्षण व इलाज की भी व्यवस्था की गयी थी। दो दिन चले इस शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं का भरपूर लाभ उठाया।
जागरूकता अभियान के तहत केन्द्र सरकार की योजनाएँ जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, आवास योजना, रोजगार योजना, कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, गर्भवती महिला योजना, उज्ज्वला योजना इत्यादि से संबन्धित जानकारी दी गयी व साथ साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड व मतदाता कार्ड का नामांकन, संशोधन एवं स्थानांतरण का कार्य भी किया गया। जन धन योजना के तहत जीरो बैलेन्स पर बैंक अकाउंट भी खोले गये।
युरो मेडिकल सर्विसेज, नारायणा स्कूल, भारूका ब्लड बैंक, लायन्स क्लब ऑफ नार्थ हावड़ा, अम्बिका आइ केयर, अरिहंत मण्डल, नारायणा हृदयालय, हावड़ा कमाल संघ, संपर्क हावड़ा, कार्यक्रम मे सहयोगी संस्थाएं के रूप में थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा नेता उमेश राय, ओम प्रकाश सिंह, विनय अग्रवाल, विशाल जयसवाल, अविनाश सिंह, पंकज कुमार, रमेश राय, अभिषेक राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय दिखें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=34