अनय गोपाल सिन्हा स्मृति रक्षा समिति द्वारा रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर आयोजित



कोलकाता, 30 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोलकाता के राजेन्द्र मल्लिक स्ट्रीट, सिंघी बागान स्थित सरदार जोध सिंह मंच से अनय गोपाल सिन्हा स्मृति रक्षा समिति द्वारा रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर का आयोजन रविवार 29 जुलाई 2018 को किया गया जिसमें लगभग 226 लोगों ने रक्तदान किया व सैकड़ों लोगों ने इस शिविर में स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया।

कोलकाता सहित बांग्ला राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने इस शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज की। बता दें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा पूर्व विधायक स्व• अनय गोपाल सिन्हा की पुण्यतिथि पर रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष 21वीं पुण्यतिथि पर इस शिविर का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अनय गोपाल सिन्हा एक ऐसे अतुलनीय शख्सियत के नेता थे जिन्हें भूलना आसान नहीं। वहीं शिविर में विधायक अशोक देव, तापस राय, दिनेश बजाज, मदन मित्रा, पार्षद मीना देवी पुरोहित, बापी घोस, कैलाश मिश्रा, पियालू चौधरी, राज किशोर गुप्ता, सचिन त्रिपाठी, राजेन्द्र राय, मोहम्मद माज़ीद, मजहर हुसैन, सुशील ओझा, शक्ति प्रताप सिंह, रीजू दत्ता सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

कार्यक्रम दौरान मंच संचालन रवि ओझा ने किया। वहीं अतिथियों का स्वागत राजीव सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिन्हा ने किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3407