--- आशीष तिवारी, टी•वी• पत्रकार, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा भव्य पंडालों/मण्डपों के लिए मशहूर है। इस बार कोलकाता में अलग - अलग थीम पर माँ दुर्गा के लिए लगभग तीन हजार पंडाल बनाए गए हैं। इसमें एक पंडाल ऐसा भी है जिसे बनाने में 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह पंडाल फिल्म बाहुबली-2 में माहिष्मती के महल की तर्ज पर बना है। इसकी ऊंचाई 110 फीट है। न मात्र भक्तों का बल्कि अन्य धर्मों में आस्था रखने वालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना है 'माहिष्मति पंडाल' (पूजा मण्डप)। कोलकाता के लेकटाउन स्थित इस भव्य पंडाल को श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बनवाया गया है जिसे 150 कलाकारों ने तीन महीने में बनाकर तैयार किया।
क्लब के सचिव डी• के• गोस्वामी ने बताया कि दुनियाभर में फिल्म बाहुबली को मिली पब्लिसिटी को देखते हुए हमने इस थीम पर पंडाल बनाया है। सोने से दमकते माहिष्मती महल के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए दो हाथी बनाए गये हैं। थोड़ा आगे बढ़ने पर ही 8 दरवान खड़े हुए हैं। महल के अंदर प्रवेश करने पर एक बड़ा सा झूमर व माँ दुर्गा की सोने-चांदी व हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा है। 110 फीट ऊंची झांकी की सुरक्षा में 300 जवान तैनात हैं। इस पंडाल में रोजाना भारी संख्या में हाजिरी लगाने हजारों हजार लोग पहुंचे रहे है। बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने इसे देश का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट दिया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=353