संतोष यादव, सुलतानपुर, 26 सितंबर। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र कस्बा के एन आई ग्लोबल कंप्यूटर पर प्रताप सेवा समिति द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें तीन कम्पनियों के माध्यम से चालीस छात्रों को रोजगार दिलाया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ राजकीय आई टी आई के प्राचार्य राजकुमार यादव ने करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के ही साथ रोजगार मिलना खुशी की बात हैं। लाभार्थियों को मन लगाकर काम करना चाहिए जिससे लोगों का संस्था के कार्यो के प्रति विश्वास बढ़ सके। कोई दिक्कत आयेगी पर हिम्मत नहीं हारना चाहिए। उत्तर प्रदेश कौशल विकास की समन्यवक सुनीता सरकार, वन्दना सिंह ने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए सफलता के कई सुझाव दिए।
सिग्नेचर इंफा डेवलपर्स द्वारा 22, आइडिया ने दो, नागेश द्वारा दस व के एन आई टी द्वारा 4 छात्रों का चयन किया गया। रोजगार मेले में एम टी आई के निदेशक सरवर रहमान, कृपाशंकर, जयप्रकाश, बृजेश यादव, विजय विद्रोही आदि की सहभागिता रही।
https://www.indiainside.org/post.php?id=355