केरल, 17 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारतीय सेना केरल में बचाव और राहत अभियान में पूरी तन्मयता से शामिल है, जहां 09 अगस्त, 2018 के बाद से भारी बारिश हो रही है। 9 अगस्त 2018 को सेना से सहायता के लिए अनुरोध किया गया था। तदनुसार, भारतीय सेना ने युद्ध स्तर पर आपदा राहत कार्यों को निष्पादित किया, जिसकी नागरिकों और राज्य प्रशासन ने बहुत सराहना की है।
अभी तक 10 बाढ़ राहत टुकड़ियां केरल के दस जिलों में बचाव अभियान चला रही हैं, जिनमें प्रत्येक टुकड़ी में लगभग 65 जवान हैं। बाढ़ राहत टुकडि़यों के विवरण निम्नानुसार है: -
क्र.संख्या
टुकड़ी संख्या
तैनाती का स्थान
तैनाती की तारीख
(क)
टुकड़ी 1 और 2
अय्यानकुन्नू (कन्नूर)
09 अगस्त 2018, 16 अगस्त 2018
(ख)
टुकड़ी 3
मन्नंथवाड़ी (वायनाड़)
09 अगस्त, 2018
(ग)
टुकड़ी 4
कोझिकोड़
09 अगस्त, 2018
(घ)
टुकड़ी 5
कुरूवरूकुंडू एवं निलंबुर (मलाप्पुरम)
09 अगस्त, 2018
(ड़)
टुकड़ी 6
अदीमली, इडुक्की
10 अगस्त, 2018
(च)
टुकड़ी 7
अलुवा, एर्नाकुलम
11 अगस्त, 2018
(छ)
टुकड़ी 8
एर्नाकुलम
13 अगस्त, 2018
(ज)
टुकड़ी 9
पथनमथिट्टा
13 अगस्त, 2018
(झ)
टुकड़ी 10
तिरूवनंतपुरम
15 अगस्त, 2018
10 बाढ़ राहत टुकड़ियों के अतिरिक्त, 10 इंजीनियर कार्य बल (ईटीएफ), जिनमें प्रत्येक ने जोधपुर, भोपाल, पुणे, बेंगलुरू एवं सिकन्दराबाद के लगभग 40 जवान हैं, कार्य कर रहे हैं। सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से नागरिकों को निकालने के लिए 53 सैन्य नौकाओं का भी प्रयोग कर रही हैं। ईटीएफ के विवरण निम्नलिखित हैं :-
क्र.संख्या
टुकड़ी संख्या
तैनाती का स्थान
तैनाती की तारीख
(क)
ईटीएफ 1
मन्नार, इडुक्की
09 अगस्त, 2018
(ख)
ईटीएफ 2
एर्नाकुलम
09 अगस्त, 2018
(ग)
ईटीएफ 3
पथनमथिट्टा
11 अगस्त, 2018
(घ)
ईटीएफ 4, 5, 6
त्रिशूर
16 अगस्त, 2018
(ड़)
ईटीएफ 7, 8 9
त्रिवेन्द्रम
16 अगस्त, 2018 17 अगस्त, 2018
(च)
ईटीएफ 10
कोझिकोड़
17 अगस्त, 2018
निरंतर और भारी बारिश के बावजूद, भारतीय सेना की टुकड़ियां अस्थायी फुटब्रिजों, बांधों और वैकल्पिक मार्गों की तैयारी करके दूरदराज के गांवों से सम्पर्क बहाल करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। 38 दूरस्थ क्षेत्रों को फिर से जोड़ने के लिए 13 अस्थायी पुलों का निर्माण किया गया और कुल 3627 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है, जिसमें 22 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
अभी तक 19 गांवों को राहत सामग्री भेजी गई है और लगभग 500 नागरिकों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, 3000 पहले से बने हुए भोजन के पैकेट और 300 जीवन रक्षक जैकेट 17 अगस्त 2018 को नागरिक प्रशासन को सुपुर्द कर दिए गए हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3583