लखनऊ, 22 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपी•डब्ल्यू•जे•यू•) के लखनऊ मण्डल का प्रतिनिधिमंडल आज नवनियुक्त बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष शिव शरन सिंह ने कमेटी के प्रतिनिधियों का परिचय श्री टण्डन से कराया। श्री टण्डन ने यूनियन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंडल के महासचिव विश्वदेव राव के प्रस्ताव पर श्री टन्डन ने सहमति प्रदान करते हुए कहा कि सितंबर में पटना में हो रहे इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई०एफ०डब्ल्यू०जे०) के राष्ट्रीय सम्मेलन में वो शिरकत करेंगे एवं कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ पत्रकार साथी पी• के• तिवारी, दुर्गेश दीक्षित, विनिता रानी (विन्नी), अविनाश शुक्ला, शोभित मिश्र, राजेश शुक्ला, शिव विजय सिंह, शशिनाथ दुबे, हिमांशु सिंह चौहान, मुकुल मिश्रा, हिमांशु दीक्षित, आशुतोष श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, आकाश शेखर शर्मा, अतुल शुक्ला, अतीकुर्रहमान, डी• पी• शुक्ला, सुजीत दिवेदी आदि मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3620