श्रावण उत्सव 2018 सम्पन्न



हावड़ा, 24 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा के वार्ड संख्या 13 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद गीता राय के सौजन्य से पार्षद नागरिक सेवा कमिटी द्वारा श्री जैन स्वेताम्बर तेरापंथ सभाग़ार में श्रावण उत्सव 2018 सम्पन्न हुआ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, गीत संगीत, पारिवारिक खेल के साथ अल्पाहार कर महिलाओं ने खूब आनंद उठाया। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में ममता जैन, संगीत शर्मा, कंचन पारीक एवं अतिथि के रूप में कोलकाता नगर निगम में भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री, केया घोष, पापिया घोष, कनक पांड्या, मंजू पांड्या, पार्षद अनिता सिंह, दुर्गावती सिंह, डॉ• दुर्बा दे, सरिता राखेचा, सरोज मोदी, हंसा भट, सरिता बाहेती, आशा अग्रवाल, सबिता भगत चौरसिया, बबिता जैन ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया।

प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर चंदा मूंधड़ा, द्वितीय स्थान पर सरिता खेतान एवं प्रथम स्थान पर शारदा खंडेलवाल ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं रजनी झा, आरवा, निशा सिंह, ऋचा ओझा, कोमल दुबे, आरती एवं पूजा ने क्रमश: प्रथम दस विजेताओं में अपना स्थान बनाया।

कार्यक्रम का संचालन बबिता जैन सेठी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय लक्ष्मी रेड्डी, कविता चौधरी, इंदु सिंह, मधुबाला सिंह, सुमन मिश्रा, गीता त्रिवेदी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3641