लखनऊ, 25 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रेस क्लब यूनियन भवन में लखनऊ मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष शिव शरन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से अगले माह पटना में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। महासचिव विश्वदेव राव ने अधिवेशन विषयक जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन आगामी 13 व 14 सितम्बर को पटना में होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश से 135 प्रतिनिधि भाग लेने हेतु पटना जायेंगें।
बैठक में प्रमुख रूप से अविनाश शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला,मो• इशहाक, रजत मिश्रा, दुर्गेश दीक्षित, मुकुल मिश्रा, आशीष सिंह, हिमांशु दीक्षित, अतीकुर्रहमान, संजय मिश्र, नितिन श्रीवास्तव, हिमांशु चौहान, देवराज सिंह, अमिताभ नीलम, विनीता रानी बिन्नी, शिकोह आजाद, नैय्यर ज़ैदी आदि मौजूद थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3654