नरेश उत्तम पटेल दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए



--- संतोष यादव सुलतानपुर।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नरेश उत्तम पटेल को दुबारा चुना गया जिस पर सपाइयों ने खुशी जाहिर करते हुए श्री पटेल को बधाई दी। साथ ही इस निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया।

सपा जिलाअध्यक्ष प्रो• राम सहाय यादव ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल के दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जमीनी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है व उनका उत्साह बढ़ा है। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री पटेल के दूसरी बार अध्यक्ष बनाना नेतृत्व का यह कदम सराहनीय है। पूर्व विधायक अनूप संडा ने उत्तम पटेल को खांटी समाजवादी नेता बताया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही प्रदेश के सभी डेलीगेटों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी का यह निर्णय मिशन 2019 को फतेह करने में सहायक साबित होगा

वही जिला महामंत्री मो• अहमद उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्रवाल अवधेशधर दूबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, मेराज अहमद सलाउद्दीन, अहमद खुर्शीद अहमद, जिला पंचायत सदस्य कमला यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, सतपाल यादव, परमात्मा यादव, अनीस चौधरी, ब्लाक प्रमुख श्रवण यादव आदि ने भी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=369