हावड़ा जर्नलिस्टस क्लब का होली उत्सव



हावड़ा स्थित सरत सदन के सभागार संख्या 2 में गत 5 मार्च 2017 को हावड़ा जर्नलिस्टस क्लब द्वारा होली उत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित होली उत्सव के सहायक आयोजक एडवेनचर इंस्टीट्यूट आफ फिल्म एक्टिंग माडलिंग एंड जर्नलिज़्म, नेपाली जनकल्याण समिति व हावड़ा जनकल्याण मंच संस्थाएं रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गान से हुआ। बतौर मुख्य अतिथि देबेंदु मुखोपध्याय (सदस्य मेयर परिषद, हावड़ा नगर निगम), शंकर सरकार (पूर्व अंतराष्ट्रीय फूटबालर), रॉबिन दास (क्रिएटिव हैयरस्टायलिस्ट, एक्टर, म्यूजिसियन, समाजसेवी, उत्तम कुमार अवार्ड व भारत गौरव 2016), वरिष्ठ पत्रकार डा० आनन्द पाण्डेय, तृणमूल नेता विक्रम चौधरी, प्रदीप तिवारी, संस्था एडवेनचर के निदेशक मनमोहन मिश्रा, विशेष सहयोगी बद्री बिक्रम थापा, समाजसेवी सुरेश प्रसाद गुप्ता, हावड़ा जर्नलिस्टस क्लब के संयोजक के डी सिंह व चेयरमैन अशोक कुमार शर्मा का सम्मान पुष्प प्रदान कर किया गया। देबेंदु मुखोपध्याय ने अपने वक्तव्यों में रंगों का त्योहार होली पर चर्चा करते हुए प्रभू श्री कृष्ण का स्मरण कराया व पूरे राष्ट्र में हो रहे होली आधारित आयोजनों पर प्रकाश डाला। वही पत्रकार डा० आनन्द पाण्डेय ने होली त्योहार दौरान हँसी-मज़ाक करने पर बुरा न मानने की सलाह दी व कहा कि इस दिन भूल-चूक माफ होता है। प्रेम व हर्ष के साथ रंगों का त्योहार होली अपने परिवार, रिश्तेदार व मित्रों के साथ मनाना चाहिए तथा विशेष कर जबरन किसी पर रंग न लगाएँ। सुखदेभ प्रधान के देखरेख में कलाकार संध्या थापा, मीना थापा, रानी थापा, पूजा थापा, दीपा थापा, देबाद्री थापा व शुभोदीप प्रधान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। वही कार्यक्रम का संचालन गीता पाण्डेय व अस्मिता बराल ने किया। हावड़ा जर्नलिस्टस क्लब के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल यादव कार्यक्रम दौरान सक्रिय रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=37