सत्ता की नशे मे चूर है चंद्रकांत पाटिल - शिवसेना



---जितेन्द्र मिश्रा, मुम्बई ।

* केंद्र और राज्य सरकार की सहयोगी दल शिवसेना ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है

शुक्रवार पार्टी की मुखपत्र सामना के संपादकीय में राज्य के महसूल मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल पर जमकर निशाना साधा गया है और लिखा गया है कि विकास के नाम पर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा को सत्ता का नशा ऊपर चढ़ कर बोल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अच्छे रिश्ते होने के कारण महसूल मंत्री का पद पाने वाले चंद्रकांत पाटिल का नाम भावी मुख्यमंत्री को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से का भी नाम मुख्यमंत्री के दौर में था इस बात को चंद्रकांत पाटिल को भूलना नहीं चाहिए। मंत्री को यह जानकारी होना चाहिए कि बढ़ती महंगाई के कारण देश की जनता का विश्वास सरकार के प्रति टूटता जा रहा है सत्ता के नशे में चूर इकबाल कासकर पुलिस के सामने कुछ भी बक रहा है उसे यह मालुम नहीं कि आगे उसका क्या होगा। शिवसेना ने कहा की अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा तीन साल बीत जाने के बाद लोगो के अच्छे दिन नहीं आये बढ़ती महंगाई के विरोध और जनता के लिए शिवसेना ने आंदोलन किया था। सरकार घर - घर जाकर लोगो से अच्छे दिन के बारे में पूछे तो पाटिल की पोल खुल जायेगी। लोगो के हित के लिए बनी है शिवसेना न की सत्ता के लिए। महंगाई के विरोध और जनता के लिए शिवसेना ने आंदोलन किया था। बतादे की कुछ दिन पहले शिवसेना ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध किया था जिसको लेकर राज्य के महसूल मंत्री शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा था कि सत्ता में रहकर सरकार के खिलाफ विरोध करना मतलब हंसी का पात्र बनना अगर विरोध करना है तो सत्ता से बाहर होकर सरकार का विरोध शिवसेना करे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=377