कोलकाता, 10 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सहित अन्य वस्तुओं के बढ़ते मूल्यों के बोझ तले दबते आम नागरिकों व उत्पन्न समस्याओं के विरोध में तृणमूल कांग्रेस द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद सुब्राता बक्शी, मंत्री पार्थ चटर्जी, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस युवा के अध्यक्ष व सांसद अभिषेक बनर्जी, मंत्री फिरहाद हकीम, शोभनदेब चटर्जी, डॉ• शशि पांजा, चंद्रिमा भट्टाचार्य, गयासुद्दीन मोल्ला, सांसद इदरिस अली, सान्तानु सेन, पार्थ प्रॉतिम, विधायक तपस रॉय, सुजित बोस, बैशानॉर चटर्जी सहित मदन मित्रा व अन्य तृणमूल नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस व सीपीआईएम द्वारा बुलाए गए बंद का विरोध करते हुए मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि यह बंद बिल्कुल असफल रहा और इस तरह के बंद से समस्याओं का समाधान नहीं मिलता। हमें अपने अगले कदम के लिए हर क्षण तैयार रहना होगा ताकि जब कभी भी हम सभी की नेत्री ममता बनर्जी निर्देश दे हम सब सक्रिय रहे।
वहीं अभिषेक बनर्जी ने भाजपा, कांग्रेस और सीपीआईएम के चाल-चलन पर संदेह प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा देश को सही दिशा देने में पूर्णरूप से असफल साबित हुई हैं। यहाँ भाजपा नेता दीलिप घोस छोटी मुंह से बड़ी बातें कहते हैं और काम ना के बराबर करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झूठी कसम खाई थी कि प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख आएंगे परन्तु आज वे मौन हैं, उत्तर देने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा हम सभी की प्रिय नेत्री ममता बनर्जी शान्ति, प्रेम व मानवता की प्रतीक है।
वहीं सांसद सुब्राता बक्शी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3797