और बेहतर प्रदर्शन के लिए हर रविवार को विशेष प्रशिक्षण



हावड़ा, 18 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

10वां ऑल इंडिया कनशिनकाई शोटोकन ओपन कराटे चैम्पियनशिप 2018 में कियो जापान शोटोकन बंगाल के हावड़ा इकाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैडल अपने नाम किया जिसमें 5 गोल्ड, 7 सिल्वर व 4 ब्रान्ज शामिल है।

कियो जापान शोटोकन बंगाल के तकनीकी निदेशक रेनशी मोहम्मद कौसेर ने जिला कोच व अध्यक्ष के अलावा तमाम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ साथ और बेहतर प्रदर्शन के लिए हर रविवार को भदेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में विशेष प्रशिक्षण देने का फैसला लिया गया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3836