हावड़ा, 29 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 से भारतीय जनता पार्टी पार्षद गीता राय ने किंग्स रोड स्थित सेंट एग्नेस कान्वेंट स्कूल के मुख्य द्वार के समीप फ्लाईओवर अंडरपास के बदहाली की शिकायत हावड़ा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के मुख्य अभियंता से की थी। बता दें कि इस फ्लाईओवर के एक ओर लड़कियों के लिए सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान है जिसमें पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों के बैठने, पीने का पानी और शौचालय का इंतजाम पार्षद द्वारा करवाया गया है। लेकिन अंडरपास की दीवार और उपरी हिस्सा रखरखाव की कमी के कारण जगह जगह से टूट कर गिर रहा था।
पार्षद गीता राय के निरंतर प्रयास और विगत दिनों हुई घटना के बाद एचआईटी ने सक्रियता दिखाते हुए ब्रिज के मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू किया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3922