बीएचयू : गांधी जयंती पर रासेयो ने जगाई स्वच्छता की अलख



वाराणसी, 02 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मंगलवार को लाला लाजपत राय पाठशाला (सुन्दरबगिया) में स्वच्छता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो• राकेश भटनागर ने विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों, विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता का सन्देश दिया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण तिथि के महत्व का संस्मरण कराया तथा स्वच्छता शपथ दिलाया।

समन्वयक प्रो• पी• के• शर्मा निरंतर स्वच्छता हेतु व सामुदायिक कार्यक्रम हेतु प्रयास को विस्तृत रूप से बताया। प्रोफेसर इंचार्ज पुष्पलता सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो• एम• के• सिंह सहित लोगों ने स्वच्छता श्रमदान किया तथा परिसर की साफ -सफाई की।

अतिथियों का स्वागत प्रो• पुष्पलता सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव ने तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ• मनीष तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया। समारोह में डॉ• नेहा पाण्डेय, डॉ• ज्ञानेश पाण्डेय, डॉ• सेन, कंचन, प्रो• श्रद्धा सिंह मौजूद थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=3951