---आनन्द शंकर राय, हावड़ा, 08 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पश्चिम बंगाल का सबसे लोकप्रिय पारिवारिक, धार्मिक, सामाजिक त्योहार दुर्गापूजा है। इन दिनों खरीदारों व दुकानदारों के लिए अच्छे दिन होते है। वहीं सड़कों को भी दुरुस्त करने का कार्य जोर पकड़ता है जिससे इस महापर्व में सम्मिलित होने वालों लोगों को आरामदायक सफर का अनुभव हो और खुशी खुशी सपरिवार पूजा का भरपूर आनंद उठा सके।
वहीं हावड़ा व कोलकाता को जोड़ने वाला रविन्द्र सेतु "हावड़ा ब्रिज" पर प्रशासन की ध्यान शायद नहीं पड़ी है। तभी गड्ढे नजर आ रहे है। रोजाना भारी संख्या में दोनों दिशाओं से वाहनों का आना-जाना होता है जिसमें दो पहिया वाहनों की संख्या भी कम नहीं होती है। यह गड्ढे दुर्घटना को अंजाम देने के लिए सक्रिय है। विशेषकर बाइक वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=3999