बारगढ़-ओडिशा, 10 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने आज ओडिशा के बारगढ़ जिले की भाटली तहसील के बोलासिंघा गांव में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित किये जा रहे सेकेंड जेनरेशन (2 जी) इथेनॉल बायो-रिफाइनरी की नींव रखी। केन्द्रीय पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस, कौशलविकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और कई गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्थापित किया जाने वाला यह बॉयो-रिफाइनरी संयंत्र देश का अपने किस्म का पहला संयंत्र है जो चावल की भूसी का फीडस्टॉक के रूप में उपयोग करके प्रति वर्ष 3 करोड़ लीटर एथनॉल उत्पादन करेगा। इस संयंत्र द्वारा उत्पादित किये गये एथनॉल को पेट्रोल के साथ मिश्रित किया जाएगा। इस परियोजना की लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4023