स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित



हावड़ा, 14 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दुर्गापूजा के अवसर पर जहां चारों ओर उत्सव का माहौल है वहीं उत्तर हावड़ा के फ़कीर बगान की स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज सुबह 10 बजे से फ़कीर बगान लेन में सामान्य रोग, महिला रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग के चिकित्सकों ने लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता उमेश राय ने किया। वहीं सुरेंद्र जैन, अवधेश साव, संजीव शुक्ला, हरि नारायण चौधरी, राजेश राय व आनंद सोनकर उपस्थित रहे।

अपने संबोधन दौरान उमेश राय ने कहा कि युवाओं के इस प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाय वो कम है, निम्न व मध्यवर्ग के बाहुल्य वाले इस इलाके में विशेष रूप से महिलाएं जो परिवार की जिम्मेवारी के कारण अपनी छोटी छोटी बीमारियों को नजरअंदाज करती है जो बाद में बड़ी बीमारी बनकर उस परिवार की समस्या बन जाती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था के सदस्य गुड्डु प्रजापति, राहुल साव, अमित रजक, अविनीष सिंह, सोनू प्रजापति, टिंकू प्रजापति ने लोगों के लिए इस आयोजन को सफल बनाया। इंडियन कैंसर सोसायटी के महावीर जैन ने नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंद लोगों का इलाज कोलकाता स्थित एम• पी• बिरला हॉस्पिटल में करवाने की बात कही है। कार्यक्रम के संयोजक मोनू सोनकर रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4052