डलमऊ रायबरेली, 17 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
डलमऊ कस्बे के पास पख रौली ग्राम स्थित आर्यन डीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार 16 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण विषयों पर अपने विचार चित्रों के माध्यम से पोस्टर में बनाए। विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा प्रतियोगिता में अच्छी चित्रकला बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक गणेश साहू ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण के बदलते संतुलन को देखते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए चित्रकला के माध्यम से विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर और रैली आदि निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है आज विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्रा योगिता राज अंजली, शहनाज शबनम, नंदिनी, नीलेश, युवराज द्वारा अच्छी चित्र कला बनाई गई जिन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर यामिनी गुप्ता, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार आदि के साथ अभिभावक गण मौजूद रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4067