रायबरेली/लालगंज, 17 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने लालगंज कोतवाली मे किये जा रहे रंग रोगन और साफ सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पुलिस बैरक, रसोईघर सहित सरकारी क्वार्टरो का निरीक्षण कर और अधिक बेहतर किये जाने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने दीवान कक्ष, कम्प्यूटर रूम सहित सीसीटीवी कैमरा चेक किया है। एसपी ने सीसीटीवी स्क्रीन पर हवालात का कक्ष का भी मौका मुआयना किया है। पुलिस कप्तान ने लावारिस पड़े वाहनों के विषय मे भी जानकारी लेते हुये कहा कि मामलो का निस्तारण करा कर लावारिस वाहनो की नीलामी कराने की व्यवस्था की जाये।पुलिस कप्तान ने महिला सिपाही पूजा यादव से मुकदमा दर्ज किये जाने के बाबत भी जानकारी लेते हुये जरूरी दिशा निर्देश दिया है। एसपी ने कोतवाल लालगंज संजय मौर्या से अन्य महिला सिपाहियो से भी कम्प्यूटर टाइपिंग का कार्य लिये जाने के निर्देश दिये है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=4072