आत्महत्या करने वाले युवक का शव बरामद , दो दिन पूर्व पुल से गंगा मे लगाई थी छलांग



सरेनी रायबरेली, 18 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो स्थित गंगा पुल के ऊपर से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक राजू पांडेय पुत्र राममोहन पांडेय निवासी शिवपुरी का शव आज बरामद कर लिया गया है।जानकारी के मुताबिक युवक राजू का शव रामचन्द्र घाट स्थित निकट हुसैनगंज के पास गंगानदी के किनारे से बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक राजू पांडेय ने बीती सोमवार की रात गेगासो गंगा पुल से लगभग 8.00 बजे रात में गंगानदी में छलांग लगा दी।सोमवार को पत्नी से विवाद होने के कारण युवक ने यह गलत कदम उठाया। इसी विवाद में राजू ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी जिसके चलते उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। देर शाम राजू गेगासो स्थित गंगानदी पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। उसकी बाइक की डिग्गी से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें उसने अपनी मौत का स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस व गोताखोरों के अथक प्रयासों से शव को बरामद किया जा सका है। मृतक राजू अपने पीछे मां- बाप, पत्नी व बेटे सार्थक को रोता बिलखता छोंड गया है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=4074